एक विमान में एक गोरे अंग्रेज ने एकोनॉमी क्लास में सीट बुक कराई ! जब वो अपनी सीट के पास पहूचा तो देखा वहाँ उसकी बगल वाली सीट पर एक काली अफ्रीकन महिला बेठी थी ! उसे गुस्सा आ गया ! उसने विमान परिचारिका को बुलाया और गुस्से से कहा "मैं इस काली भद्दी और बुरी महिला के साथ बैठ कर यात्रा नहीं कर सकता मेरी सीट बदल दी जाये" !
परिचारिका ने विनम्रता से कहा "सर आज विमान में बहुत भीड़ है कोई सीट खाली नहीं है फिर भी में पॉयलेट से पूछ कर दूसरी सीट का इंतजाम करती हूँ ! तब तक आप अपनी सीट पर बैठिएे ।
परिचारिका वहाँ से चली गई ! थोड़ी देर बाद वह पुनः वहाँ आई और अंग्रेज से बोली "सर मेने पॉयलेट से बात की उन्होंने बताया कि आज एकोनॉमी क्लास में कोई सीट खाली नहीं है हां एक सीट फर्स्ट क्लास में खाली है हमारे सम्मानीय ग्राहक को बुरे लोगों के साथ सफ़र करने में कोई तकलीफ ना हो इस लिए उन्होंने वहाँ बैठने कि अनुमति दे दी है !
यह सुन कर अंग्रेज के चेहरे पर मुस्कान आ गई वो फर्स्ट क्लास में जाने के लिए ज्यो ही उठने लगा ।
परिचारिका ने उस काली अफ्रीकन महिला से विनम्रता से कहा
" मेडम आप फर्स्ट क्लास कि उस सीट पर बैठिए ताकि आप को बुरे लोगों के साथ यात्रा करने कि तकलीफ ना उठानी पड़े
"! अंग्रेज परिचारिका का मुह देखता रह गया। मित्रों, यह मात्र एक छोटी सी घटना है। पर एक छोटी सोच दर्शाती है और सिखाती है कि हमें रंग, वर्ण, आकार, जाति आदि के आधार पर किसी को निम्न या हेय दृष्टि से नही देखना चाहिए।
No comments:
Post a Comment